आज विजिलेंस के सवालों का सामना करेंगे धर्मशाला विधायक, मांगा गया आय-व्यय और संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में धर्मशाला के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच एजेंसी की पूछताछ और आगामी कार्रवाई पर अब पूरे प्रदेश की नजरें टिक गई हैं।

विजिलेंस विभाग इस मामले में पहले से ही सुधीर शर्मा से जुड़ी संपत्तियों, आय के स्रोतों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। इससे पहले भी जांच एजेंसी ने मामले की कडिय़ां जोडऩे के लिए विधायक को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन तब उन्होंने 18 अगस्त के बाद ही उपलब्ध होने की बात कहकर मोहलत मांगी थी।

अब जब उनके द्वारा दिया गया समय आ गया है, तो माना जा रहा है कि पेशी के दौरान विजिलेंस के अधिकारी आय और संपत्तियों के दस्तावेजों को लेकर उनसे सीधे और कड़े सवाल कर सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने धर्मशाला से लेकर शिमला तक सियासी पारा भी चढ़ा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...