CM के चॉपर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड पर पहुंच गए बेसहारा पशु, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

--Advertisement--

हमीरपुर, 28 अगस्त – हिमखबर – डेस्क

प्रदेश में बेसहारा पशुओं का मामला कितना ज्यादा गंभीर है, आज इसका अंदाजा हमीरपुर के आला अधिकारियों को लग गया होगा। मामला हमीरपुर के भोरंज का है। यहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे।

भोरंज के कजयाण हेलिपैड में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होनी थी, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री का चॉपर हेलीपैड के ऊपर पहुंचा तभी खड्ड में घूम रहे सभी बेसहारा पशु हेलीपैड के ऊपर आ पहुंचे।

यह देखकर वहां पर खड़े अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों द्वारा बेसहारा पशुओं को हटाया गया और तब जाकर मुख्यमंत्री का चौपर हेलीपैड पर उतर सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...