सार्वजनिक परिवहन को बहाल करने की हड़बड़हाट, सिरमौर में बाल-बाल बची सवारियां

--Advertisement--

नाहन, 28 अगस्त – नरेश कुमार राधे

क्या सरकार पर सड़कों को दुरुस्त करने के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को बहाल करने का दबाव पैदा हो गया है। यह सवाल एक घटना के संदर्भ में उठा हैं, हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो की बस चौपाल से नाहन आ रही थी।

इसी दौरान शिलाई से पांवटा साहिब के बीच गंगटोली में बस में सवार यात्रियों की सांस उस समय अटक गई, जब बस एक ऐसी जगह पर फंस गई, जहां चंद इंच के फैसले पर गहरी खाई थी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया हैं।

बस से आनन-फानन में परिचालक द्वारा यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। मामूली संतुल बिगड़ने की सूरत में बड़ा हादसा हो सकता था। ये घटना शनिवार दोपहर की है।

हैरान करने वाली बात ये भी सामने आ रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रोड क्लीयरेंस का प्रमाण पत्र जारी किया गया, जबकि धरातल पर दर्जनों जगह पर सड़क की हालत ठीक नहीं है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद निगम ने बस को चलाना शुरू किया।

जानकार बताते हैं कि बाद में चालक ने इस जगह से बस को आगे निकाल लिया था। पांवटा साहिब- शिलाई हाईवे को चौड़ा करने का कार्य लंबे अरसे से चल रहा है। इस कार्य को अंजाम दे रही कंपनी पर अवैज्ञानिक तरीके से पहाड़ों की खुदाई के भी आरोप लग रहे हैं। निर्माण कार्य में मजदूरों की जान भी जा चुकी हैं।

जानकार बताते हैं कि यह हाईवे कई जगह से खतरनाक हो चुका है। आपको बता दें कि कच्ची ढांग के नजदीक मामूली सी बारिश में भी सड़क भूस्खलन की भेंट चढ़ जाती है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कच्ची ढांक में पुल के निर्माण का ऐलान भी किया है।

कुल मिलाकर निजी व सरकारी बसों के चालकों व परिचालकों को यात्रियों का जीवन जोखिम में डालकर सेवा प्रदान करने से बचना चाहिए। बेशक ही इसके लिए उन पर जितना भी दबाव हो। करीब एक- डेढ़ साल पहले भी एक निजी बस रोनहाट के नजदीक हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई थी, बस ढांक की तरफ लटकी थी। इससे जुड़ी डरा देने वाली तस्वीरें भी सामने आई थी।

उधर गंगटोली के घटनाक्रम पर नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने कहा कि रोड क्लीयरेंस का सर्टिफिकेट मिलने के बाद बस को चलाया गया। उन्होंने कहा कि पत्थर गिरने की वजह से बस को रोका गया था, इस दौरान यात्रियों को उतार दिया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...