अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पिज्जा शॉप में अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए नजदीकी ट्यूबवेल से पानी चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

दुकान के मालिक विनय कुमार निवासी पिरथीपुर ने बताया कि इस हादसे में उन्हें करीब 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट की ओर जताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और प्रभावित दुकानदार को नियमानुसार सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...