तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी ब्वॉय की जान, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय की जान चली गई। यह हादसा सुंदरनगर क्षेत्र में देर रात हुआ, जहां एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत नगर परिषद के सलाह वार्ड स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण कुमार (पुत्र ईश्वर दास), निवासी गांव सठकन, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार सुंदरनगर में ब्लिंकिट के साथ डिलीवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत था और हादसे के समय में वह अपना ऑर्डर देने ही जा रहा था। अचानक हुई इस घटना ने उसके परिवार और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक मंडी, विनोद कुमार के बोल

जिला पुलिस अधीक्षक मंडी, विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...