हिमाचल के अक्षय ठाकुर बने मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के सचिव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचली युवक अक्षय ठाकुर को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा का सचिव नियुक्त किया गया है। 29 बर्षीय अक्षय ठाकुर मुलत बिलासपुर जिला के बरठीं से सम्बन्ध रखते हैं। उनके दादा लगभग सौ साल पहले एक जर्मन कम्पनी में नौकरी करने के लिए मुंबई आये थे और यही बस गए जबकि उनके पिता अजित सिंह ने मुंबई में अपना ब्यबसाय शुरू किया।

अक्षय ठाकुर ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एम वी ए की डिग्री ग्रहण करने के बाद कुछ समय निजी कंपनी में नौकरी की लेकिन बाद में राजनीति में पदार्पण किया। उनकी माता मीरा ठाकुर इसहान्या मुंबई महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं।

अक्षय ठाकुर का कहना है की बह हिमाचल में अपनी जड़ों से मज़बूती से जुड़े हैं और हिमाचली कला, सांस्कृति और पहाड़ी भाषा में उनकी गहरी रूचि है जिसके चलते बह साल में दो तीन बार हिमाचल आते रहते हैं।

उनका कहना है की बह अपना राजनैतिक भविष्य महाराष्ट्र में ही तलाशेंगे और मुंबई को राजनैतिक कर्म भूमि बनाएंगे। उनका कहना है की मुंबई में लगभग तीन लाख हिमाचली बसे हैं और बह इन हिमाचलियों की आवाज को बुलंद करेंगे और दोनों संस्कृतियों को नज़दीक लाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

3 साल 10 माह की उम्र में बड़ा कारनामा, बिलासपुर की नितिक्षा ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

हिमख़बर डेस्क  ग्राम देहरा, डाकघर हटवार, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर...

शुद्ध उत्पाद, सेहत का ख्याल, ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी ‘हाटी अम्मा’

हिमख़बर डेस्क  बदलती जीवनशैली और खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट...

फिर सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमखबर डेस्क  उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर...

कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

हिमखबर डेस्क  उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले...