बद्दी में 10 किलो गांजे के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

--Advertisement--

बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजे के आरोपी की 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बद्दी पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर बड़ा आर्थिक प्रहार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी राहुल गुप्ता और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित करीब 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है।

थाना बद्दी में दर्ज FIR संख्या 265/2025 के मामले में आरोपी राहुल गुप्ता पुत्र संतोष शाह, निवासी सारण (बिहार), वर्तमान निवासी बद्दी के कब्जे से 10.330 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।

मामले की वित्तीय जांच के दौरान सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM(FOP) Act एवं NDPS Act, नई दिल्ली ने संबंधित संपत्तियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की।

फ्रीज की गई संपत्तियों में लक्ष्मी नारायण कॉलोनी, वार्ड नंबर-7, बद्दी में 6 बिस्वा भूमि और तीन मंजिला भवन, जिसकी कीमत करीब 1,71,64,271 रुपये, स्कोर्पियो-N वाहन जिसकी कीमत 24,69,725 रुपये तथा विभिन्न बैंक खातों में जमा 1,42,251 रुपये शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी की माता रिंकू देवी भी पूर्व में नशे के कारोबार के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। वर्ष 2022 में उसके कब्जे से 824 ग्राम गांजा और अवैध देशी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट और हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के बोल

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की पहचान, वित्तीय जांच और कानून के तहत फ्रीजिंग अथवा जब्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related