मंडी कॉलेज छात्रा हत्याकांड: डीएसपी बोले- सजा दिलाएंगे, भीड़ बोली- फांसी दो; लाठियां लेकर पहुंचे ग्रामीण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर पंचायत के बैंजी गांव में सुबह करीब सवा नौ बजे दिल दहला देने वाली घटना के बाद आसपास के क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीण हाथों में लाठियां लेकर आरोपी को सबक सिखाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। भड़के लोगों को शांत करते हुए डीएसपी संजीव कुमार गौतम ने कहा कि आरोपी को काननून सख्त सजा दिलवाएंगे, लेकिन भीड़ ने फांसी देने की मांग कर दी।

भीड़ से आरोपी को सुरक्षित निकालना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस ने घेरे में लेते हुए आनन फानन में आरोपी को गाड़ी में बिठाया और सुरक्षित ले गए। हालांकि, पहले ही ग्रामीण अपना गुस्सा आरोपी पर निकाल चुके थे, लेकिन लाेगों का गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा था।

इससे पहले निर्मम हत्या से भड़के लोगों ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। नालों और झाड़ियों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। गेहूं के खेतों को भी ग्रामीणों ने छान मारा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी भाग न सके, इसलिए ग्रामीणों ने चारों ओर से घेरा डाल रखा था। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम नगला नाला में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गुस्साए ग्रामीणों से छुड़ाया।

गुस्साई भीड़ आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते रही। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत किया और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्य किया। कुछ ने मौके पर घटनास्थल पर स्थिति संभाली। जबकि, कुछ ने आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी बीच पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में भीड़ के भड़कने की आशंका को देखते हुए भी पुख्ता तैयारी कर रखी थी, लेकिन स्थिति काबू में रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में घात लगाकर कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या || CRIME STORY

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र...

वन विभाग की टीम पर हमला, अवैध लकड़ी जब्त करने पर हुआ पथराव; सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

निजी स्कूल अब नहीं बेच पाएंगे बाहरी किताबें, मनमानी की तो रद्द होगी मान्यता

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में अब मनमानी...