बॉयज स्कूल बंद करने पर भड़के राकेश पठानियां, 15 दिन में खोलने की दी चेतावनी

--Advertisement--

ऐतिहासिक स्कूल बंद करने पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी साधा निशाना

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पूर्व मंत्री राकेश पठानियां ने नूरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बॉयज स्कूल को बंद किए जाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस निर्णय को गलत और जनविरोधी बताते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर स्कूल को दोबारा नहीं खोला गया तो क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह स्कूल लगभग 150 वर्ष पुराना है और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जिसे बंद करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। पठानियां ने कहा कि इस स्कूल से कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपने पिता कर्नल काहन सिंह पठानियां का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने भी इसी संस्थान से पढ़ाई कर अंग्रेजी शासन के समय ब्रिटिश सेना में सेवाएं दीं।

इसके अलावा पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्त महाजन, पूर्व विधायक स्व.रणजीत बक्शी जैसी हस्तियां भी इसी स्कूल की पौध रही हैं। उन्होंने “अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती” का जिक्र करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि तीन महीनों तक कोई भी नेता या पार्षद इस मुद्दे पर सामने नहीं आया, जिससे जनता में रोष है। पठानिया ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों को निभाने में असफल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...