शाहपुर में होगा हिमाचल प्रदेश U-20 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, 14 अप्रैल से होगा शुरू, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

--Advertisement--

शाहपुर में होगा हिमाचल प्रदेश U-20 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, 14 अप्रैल से होगा शुरू, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश U-20 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के आयोजन को लेकर शाहपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांगड़ा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने की।

बैठक में चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की रूपरेखा, खिलाड़ियों की सुविधाएं, ग्राउंड की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा ग्राउंड का जायजा भी लिया गया, ताकि समय रहते सभी आवश्यक सुधार किए जा सकें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

DFA कांगड़ा के अध्यक्ष राकेश चौहान, SFA संयुक्त सचिव रवि दत्त शर्मा, मुख्य सचिव तिरलोक कुमार चौधरी, वरिष्ठ सदस्य जीवन कोंडल, सदस्य अनिल सैनी, समाजसेवी अभिषेक ठाकुर, फुटबॉल कोच कावेश चौहान, सदस्य परस अवस्थी, वरिष्ठ खिलाड़ी गौरव चौहान, सयम और आदित्य।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस चैंपियनशिप को सफल बनाने का संकल्प लिया। शाहपुर में इस स्तर के आयोजन से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...