चंबा में ग्रीन टैक्स की अतिरिक्त वसूली पर टैक्सी यूनियन का विरोध, DC को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

चंबा में टैक्सी ऑपरेटरों से ग्रीन टैक्स के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली का टैक्सी यूनियन ने विरोध किया। पदाधिकारियों और चालकों ने DC चंबा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा में टैक्सी ऑपरेटरों से ग्रीन टैक्स के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली को लेकर चंबा टैक्सी यूनियन ने कड़ा एतराज जताया है। यूनियन का आरोप है कि टैक्सी वाहनों से साल में एक बार 15 सौ रुपये ग्रीन टैक्स के रूप में पहले ही लिया जा रहा है।

लेकिन अब भरमौर में दोबारा ग्रीन टैक्स के नाम पर छोटी गाड़ी से सौ और बड़ी गाड़ी से दो सौ रुपये की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। आखिर यह राशि किस मद में और किस नियम के तहत वसूली जा रही है, इसे लेकर टैक्सी ऑपरेटरों में रोष है।

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस अतिरिक्त वसूली को बंद नहीं किया गया, तो टैक्सी ऑपरेटर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।

चंबा टैक्सी यूनियन ने इस मामले को लेकर उपायुक्त चंबा को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यूनियन का कहना है कि टैक्सी ऑपरेटर पहले से ही सालाना 15 सौ रुपये ग्रीन टैक्स के रूप में जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद भरमौर में जिला चंबा की टैक्सी गाड़ियों से दोबारा सौ और दो सौ रुपये की राशि काटी जा रही है।

टैक्सी यूनियन ने सवाल उठाया है कि जब सालाना ग्रीन टैक्स पहले ही लिया जा रहा है, तो भरमौर में अलग से यह राशि किस टैक्स या शुल्क के रूप में वसूली जा रही है। यूनियन ने प्रशासन से इस वसूली का स्पष्ट आधार बताने और इसे तुरंत बंद करवाने की मांग की है।

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस अतिरिक्त वसूली को बंद नहीं किया गया, तो टैक्सी ऑपरेटर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।

अब देखना होगा कि टैक्सी यूनियन की शिकायत पर जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और भरमौर में हो रही इस अतिरिक्त वसूली को लेकर प्रशासन का क्या स्पष्टीकरण सामने आता है। यह देखने का विषय जरूर बनता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना...