Breaking: IPS अशोक तिवारी को DGP व गौरव सिंह को SP शिमला का कार्यभार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

विमल नेगी की मौत की जांच को लेकर हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा और एसपी शिमला संजीव गांधी के बीच चल रही तनातनी के बीच सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने अधिकारियों को अवकाश पर भेज दिया है।

राज्य सरकार ने अशोक तिवारी (IPS : 1993) को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वो वर्तमान में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में डीजी के पद पर कार्यरत हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें अतुल वर्मा (IPS : 1991) के अर्जित अवकाश की अवधि में सौंपी गई है।

उधर, 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह को जिला शिमला के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वो वर्तमान में जिला सोलन के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवारत हैं।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। यह कदम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकार अब पुलिस विभाग के भीतर चल रहे विवादों को गंभीरता से लेते हुए निर्णायक रवैया अपना रही है।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने अब एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार इस मामले को हल्के में नहीं ले रही।

इस पूरे प्रकरण में जहां एक ओर ‘सत्य उजागर’ करने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इसे ‘छवि धूमिल करने का प्रयास’ बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...