कांगड़ा: फतेहपुर देहरी के डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ बने हिमुडा के नए सीईओ, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमुडा के चीफ इंजीनियर डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ को पदोन्नत कर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बना दिया है। डॉ. सुरिंद्र ने आईआईटी रुड़की से पीएचडी और एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

डॉ. सुरेंद्र जिला कांगड़ा की फतेहपुर तहसील के गांव देहरी से संबंध रखते हैं। उन्होंने तकनीकी पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं। अभी तक आईएएस अधिकारी सौरभ जस्सल के पास हिमुडा के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार था।

उधर, चीफ इंजीनियर अंजुरी कपूर को हिमुडा में सलाहकार के पद पर नियुक्ति दी गई है। टीसीपी एवं आवासीय मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...