BREAKING: विवाद खत्म, 68 दिन बाद खुलेंगी ACC-अबुंजा की सीमेंट फैक्ट्री, मालभाड़े पर बनी सहमति

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में बीते ढाई महीने से बंद चल रही अंबुजा और एसीसी सीमेंट कंपनियों दोबारा खुल जाएंगी। कंपनी और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। सोमवार को शिमला में सीएम सुक्खविंदर सिंह, कंपनी के पदाधिकारियों और ट्रक ऑपरेटर्स के नेताओं के बीच मीटिंग में विवाद खत्म करने को लेकर सहमति बन गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ट्रक ऑपरेटर्स व कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक में 9 रुपए 30 पैसे व 10 रुपए 30 पैसे प्रति किलोमीटर भाड़े पर सहमति बन गई है। ट्रक ऑपरेटर्स व कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद सुलझना बड़ी राहत मानी जा सकती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम नहीं चाहते, कोई इंडस्ट्री 60 दिन से बंद हो। कंपनी से कई लोगों का रोजगार जुड़ा है। इसमें ट्रक ऑपरेटर, ढाबे वाले, पंक्चर वाले, ट्रक चालक और परिचालक आदि हैं। मुझे आज यह बताते हुआ खुशी हो रही ही कि मामला सुलझ गया है। अडानी ग्रुप सवा 9 और सवा 10 रेट पर अड़ा था।

कंपनी के सीओ से बात हुई और उन्हें निर्देश जारी किए कि इन रेट सहमति बनी है। सिंगल एक्सेल के लिए 10 रुपए 30 पैसे प्रति मीट्रिक टन प्रति किलोमीटर और मल्टी एक्सेल के लिए 9 रुपए 30 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर रेट तय किए हैं। इन पर सहमति बन गई है। सालाना बढ़ोतरी जैसे होती थी वैसे होती रहेगी। अन्य छोटे मोटे इश्यू डीसी बिलासपुर और सोलन अपने स्तर पर सुलझाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि डीजल के रेट 3 रुपए बढ़ाने को लेकर भी दिक्कतें आई हैं। सरकार इस बारे में बाद में कोई विचार करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...