सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री अजय ठाकुर द्वारा किया गया।

माननीय अतिथि अजय ठाकुर, मैनेजिंग डायरेटर करण बीर राणा, पुनीत गुप्ता, प्रधानाचार्या बिंदु,मेंबर्स ऑफ मैनेजमेंट अन्या राणा और मोनिंदर गुप्ता ने दिया प्रज्वलन कर के इवेंट की शुरुवात की।

सबसे पहले छात्रों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति पेश की गई। इसी वदंना के साथ इस उत्सव का आरंभ किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती बिंदु द्वारा विद्यालय की वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।

उसके बाद छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मंच का संचालन किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा लोक-गीत, लोकनृत्य, नाटक, ऑर्केस्ट्रा, मार्शल आर्ट और मूक अभिनय प्रस्तुत किया गया।

विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी पुरस्कार प्रधानाचार्या बिंदु और मुख्य अतिथि अजय ठाकुर द्वारा वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि पद्मश्री अजय ठाकुर ने बच्चों के उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों में एकाग्रता और अपने लक्ष्य के तरफ समर्पण अनिवार्य है। मोबाइल और टीवी के बुरे असर से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावकों को निवेदन किया।

स्कूल के चैयरमैन कुलबीर राणा ने तथा मेनेजिंग डायरेक्टर करणबीर राणा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने की लिए प्रेरित किया। उन्होनें कहा जिस प्रकार अन्य उत्सवों का महत्व होता है।

उसी प्रकार विद्यालय के उत्सवों का भी बहुत महत्व होता है। इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल हमेशा अपने बच्चों को इस तरह का मंच प्रदान करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...