BREAKING : मणिकर्ण में बड़ा हादसा, गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 लोगों की मौत, कई घायल

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर विशालकाय पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है।

इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ अचानक गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

एसपी, कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के बोल 

कुल्लू के एसपी, कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। उन्होंने बताया कि 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें।

साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोग अति शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूं। इसके साथ उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...