हिमाचल में अनोखा मामला! छत पर सोया था पति, पत्नी ने पुलिस में दी लापता होने की शिकायत; जानें

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क 

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत लंबलू में मकान की छत पर सोये पति की उसकी पत्नी ने अनजाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि शिकायत देने के बाद जब महिला घर गई तो पति को देखकर आश्वर्यचकित रह गई।

लंबलू में नेपाली मूल का व्यक्ति अपने परिवार संग किराये के कमरे में रहता है। वह नजदीक की दुकान में काम करता है। सुबह जब महिला उठी तो अपने पति को सामने न पाकर परेशान हो गई।

महिला ने व्यक्ति को हर जगह ढूंढा, लेकिन वह छत पर देखना भूल गई। हालांकि व्यक्ति छत पर सोया हुआ था, लेकिन महिला को इसका पता नहीं चल पाया। उसने पुलिस थाना हमीरपुर में पति के लापता होने की शिकायत दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई। हालांकि जब शिकायत देने के बाद महिला घर पहुंची तो उसने पति को अपने सामने पाया।

थाना प्रभारी हमीरपुर यादेश ठाकुर के बोल 

थाना प्रभारी हमीरपुर यादेश ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति के लापता होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। लेकिन व्यक्ति मकान की छत पर सोया हुआ था।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...