
बकलोह – भूषण गुरुंग
गत दिनो स्वामी श्री हरि गिरी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ककीरा में डॉक्टर मनीष फाडिया (M,D) मेडिसन मेडिकल सीनियर कंसलटेंट फिजिशियन द्वारा अपना सेबाये देना शुरु कर दिया है। जिस से यहाँ के आसपास के क्षेत्र के लोगो मे काफी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
यहाँ के लोगो का कहना है।कि यहाँ अस्पताल में मेडिकल सीनियर कंसलटेंट फिजिशियन न होने के यहाँ के स्थानीय और आसपास के क्षेत्र के लोगो को या तो मेडिकल कॉलेज चम्बा ,पठानकोट या काँगड़ा जाना पड़ता था। जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
जब इस बाबत डॉ मनीष फाडिया (एम डी,मैडिसन) से बात किया तो उन्होंने बताया कि इसी महीने 12 तारीख़ को उन्होंने अपनी जॉइनिंग दी है। उन्होंने बताया कि उनको इसी लाइन में 35 साल का अनुभव है। और इस 35 साल के दौरान उन्होंने मुम्बई के चार बडे बडे जाने माने अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके है। इसके अलावा JNH जोरडंन सऊदी अरेबिया में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।
उन्होंने बताया कि वो ह्रदय से जुड़ी सभी बीमारियों, उच्च रक्तचाप, श्वास से जुड़े रोग, सक्रामक रोग, एलेरजिक रोग,औऱ मधुमेह रोग के लिए 24×7 उपलब्ध रहेगे। यहाँ के स्थानीय ट्रस्टी औऱ होस्पिटल के डाइरेक्टर तरुण मल्होत्रा ने बताया कि ये सभी संस्था के मुख्या ट्रस्टी राजन भाई पटेल और भरत भाई ओझा जी के अथक प्यासो से हो पाया है। कि इतने दुर्गम क्षेत्रो में इतने बड़े डॉक्टरो का सुबिधा का होना बहुत बड़ी बात है।
उन्होंने बताया कि उनको अस्पताल में जो मंहगे दवाईए है उन पर भी अस्पताल की और से 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। तरुण मलहोत्रा ने बताया कि स्वामी जी के अनुयाइयों से बात की जा रही है। जल्द ही अस्पताल में एक डी फ़ेबिलेटर मशीन लगवाई जायेगी। ये मशीन कभी भी हार्ट अटैक के केस में जान बचाने मे सहायक शिद्ध होता है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही दिसंबर तक गाईनोक्लोजिस्ट भी जॉइन कर लगे ।जिस के लिए प्रयास जारी जी औऱअब ECH वालो को भी हर मैडिकल फैसिलिटी की पूरी सुबिधा इस अस्पताल में दी जायेगी।
