सीएम जयराम ठाकुर के सरकारी आवास के बाहर शख्स का धरना, क्लिक पर वजह…

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 सितंबर – नितिश पठानियां

ढली सब्जी मंडी के साथ टायर पंचर की दुकान चलाने वाले सुदेश कुमार ने 3 साल से दुकान का रास्ता बंद होने के कारण मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनशन पर बैठ कर विरोध जताया है।

सुदेश कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे काम में उनकी दुकान का रास्ता 3 साल से बंद है। बार-बार प्रशासन को लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन कोई गौर नहीं हुआ।
सुदेश कुमार ने कहा कि उनके पिता जय प्रकाश मिश्रा पिछले 55 साल से ढली सब्जी के साथ टायर पंचर की दुकानदारी करते आ रहे है। लेकिन पिछले तीन से स्मार्ट सिटी मिशन के काम के चलते रास्ता टूट गया है, जिसे ठीक करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तीन साल बाद भी रास्ता नहीं बनाया गया है। जिससे कामकाज ठप्प है।
परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इसलिए सोमवार को मजबूरन मुख्यमंत्री आवास के बाहर सांकेतिक अनशन पर बैठना पड़ रहा है। अगर अब भी सरकार ने सुनवाई नहीं हुई तो वे परिवार समेत धरने पर बैठेंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...