शिमला में क्राइमः जुब्बल में नाबालिग बेटी से पिता ने किया रेप, टूटू में 3 बहनों से छेड़छाड़-मारपीट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने बेटी के पिता पर दुराचार का मामला दर्ज किया है.  फिलहाल आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, नेपाली मूल की यह बेटी शिमला के जुब्बल इलाके में रहती है. पुलिस थाना जुब्बल में दर्ज शिकायत में बेटी ने बताया कि उसके पिता बीते दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं.

बीते 4 अगस्त को भी आरोपी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है.

पुलिस ने धारा-376,506 IPC & Section 6,10 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. एएसआई सोहन लाल मामले की जांच कर रहे हैं.

शिमला में तीन बहनों से मारपीट और छेड़छाड़

शिमला के टूटू में तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. महिला ने बताया कि वह अपनी दो बहनों के साथ कार में घर आ रही थी. इस दौरान सरकाघाट नंबर की बाइक पर सवार  एक युवक अपने साथियों के साथ आया और उनकी कार रोक कागज मांगने लगा.

इस दौरान युवकों ने तीन बहनों के साथ लड़ाई की औऱ कपड़े फाड़ दिए. जब शिकायतकर्ता ने अपने पति को मौके पर बुलाया तो युवकों उनके साथ भी मारपीट की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी.

एसआई भगत राम मामले की पड़ताल कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने 341,323,504,506,354,34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...