फार्मासिस्ट के भरे जाएंगे 27 पद, रोजगार कार्यालय में 25 सितम्बर तक जमा करवाएं पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश ने फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 27 पद अनुबंध आधार पर बैचवाइज अधिसूचित किए हैं।

जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट (एलोपैथी) में सामान्य श्रेणी में मार्च 1999 बैच के लिए 11 पद, सामान्य श्रेणी की ईडब्ल्यूएस वर्ग में दिसम्बर 1999 बैच के लिए 3 पद, एससी की सामान्य श्रेणी में दिसम्बर, 2003 बैच के लिए 6 पद, एससी श्रेणी की अंत्योदय/बीपीएल वर्ग में मार्च, 2015 बैच के लिए एक पद, ओबीसी की सामान्य श्रेणी में सितम्बर 2002 बैच के लिए 4 पद, ओबीसी श्रेणी की अंत्योदय/बीपीएल वर्ग में मार्च, 2013 बैच के लिए एक पद व एसटी की सामान्य श्रेणी में दिसम्बर, 2007 बैच के लिए 1 पद भरा जाएगा।

अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता केंद्र व प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी (एलोपैथी) में डिप्लोमा/डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य श्रेणियों के लिए आयु छूट राज्य सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार दी जाएगी।

उन्होंने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में 25 सितम्बर तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...

कुल्लू दशहरा जाने वालों के लिए खुशखबरी! 50 विशेष बसों को हरी झंडी

कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के...

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, शाहपुर दशहरा उत्सव के लिए ₹1 लाख की घोषणा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धर्मशाला में नवंबर...

कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह...