राज्यपाल ने किया शिमला प्रेस क्लब के पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

शिमला – रजनीश ठाकुर

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला स्थित अनाडेल के निकट ग्लेन में प्रेस क्लब ऑफ शिमला द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने देवदार का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर, करीब 100 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर, अपने संदेश में राज्यपाल ने शिमला प्रेस क्लब को अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ पौधारोपण कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि हम सबका समाज के प्रति कर्तव्य है और प्रेस क्लब ने इसी कर्तव्य का निर्वहन किया है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है लेकिन उसे संभाल कर रखना हम सबका दायित्व है। इसके लिए पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों में हमें सहभागी बनना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में अच्छा संदेश जाता है। आर्लेकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नशामुक्ति के खिलाफ उनके अभियान में शिमला प्रेस क्लब ने सहभागी बनने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे को रोकने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर जागरूकता अभियान आरम्भ किया जाएगा, जिसमें पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेस क्लब इस दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाएगी।

इससे पूर्व, प्रेस क्लब ऑफ शिमला के अध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। राजकीय उच्च पाठशाला अनाडेल के विद्यार्थियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर, हिमफैड के उपाध्यक्ष गणेश दत्त, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रेसकान, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख महिधर प्रसाद, मुख्य अरण्यपाल शिमला एस.डी. शर्मा, आकाशवाणी के सहायक निदेशक रितेश कपूर, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश चौजड़ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...