अज्ञात चोरों ने घर से सोने के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

Image

ऊना, 06 सितंबर – अमित शर्मा

बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच अज्ञात शातिरों ने एक बार फिर से नंगल खुर्द व मजारा गांव को अपने निशाने पर लिया है, जिससे लोगों में भय का माहौल लगातार बना हुआ है।

अज्ञात चोरों ने टाहलीवाल के नंगल खुर्द उर्फ मजारा व मानुवाल में एक घर से सोने के गहनों व नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष सिंह निवासी मानुवाल ने बताया कि गत दिवस जब घर के कमरे में झाड़ू लगाने के लिए कमरा खोला, तो कमरे की खिड़की की लोहे की ग्रिल एक तरफ से निकली हुई थी।

इतना ही नहीं अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का लॉकर तोड़कर शातिरों ने सोने का लॉकेट, अंगूठी, दो कानों के बलिया सेट व कुछ नकदी चुरा ली।

वहीं दूसरी ओर मानुवाल में ही सुभाष सिंह के भतीजे कुलविंदर सिंह के घर से भी चोरों ने रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए ग्रिल तोड़ कर अलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...