वल्लभ कालेज में फिर भिड़े छात्र, एक छात्रा लहूलुहान

--Advertisement--

Image

चार छात्र-पांच छात्राओं को हिरासत में लेकर पुलिस ने सिखाया सबक, एबीवीपी-एसएफआई के कार्यकर्ताओं में कई दिन से चल रही टेंशन ।

मंडी – डोली चौहान 

वल्लभ कालेज मंडी में सोमवार सुबह फिर से छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस वारदात में धक्का-मुक्की के दौरान एक छात्रा सिर पर चोट लगने से लहूलुहान हो गई।

कालेज परिसर में मारपीट की घटना से अन्य विद्यार्थियों में दहशत का माहौल बन गया। इस संबंध में जैसे ही कालेज प्रबंधन को सूचना मिली, तो पुलिस की मदद से मामला शांत करवाया गया।

मारपीट करने व हुड़दंग मचाने वाले कई छात्र-छात्राओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने में ले गई और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे कालेज में एबीवीपी व एसएफआई संगठनों से जुड़े छात्र-छात्राएं आपस में उलझ पड़े। इनमें पिछले दिनों से ही नोकझोंक व विवाद चला हुआ है।

पिछलों दिनों भी दोनों संगठनों में कालेज परिसर के अंदर व बाहर मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने बताया कि मारपीट में शामिल कालेज के नौ छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया गया, इनमें पांच छात्राएं व चार छात्र शामिल हैं।

लड़ाई के दौरान एक छात्रा के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई और सिर से काफी खूब बहा। उसेे पुलिस ने प्राथमिक उपचार व मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, वारदात में शामिल इन नौ छात्र-छात्राओं के पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चालान काटकर जुर्माना किया है। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी है।

वहीं, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस के पास इस संबंध में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया है, लेकिन मारपीट की घटना में शामिल छात्र-छात्राओं को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...