
दिल्ली – ब्यूरो रिपोर्ट
विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है चौधरी सुरेंद्र काकू ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा उनका कांग्रेस में स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि जब से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किया।
तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि कांग्रेस से भाजपा में आए चौधरी सुरेंद्र काकू एक बार फिर कांग्रेस में जा सकते हैं। रविवार से दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं के साथ डेरा डाले बैठे सुरेंद्र काकू का सोमवार देर शाम कांग्रेस पार्टी में प्रवेश हो गया।
