केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रागपुर के बलाहार स्थित वेदव्यास परिसर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अर्थशास्त्र के सेवानिवृत प्रोफेसर ओंकार चंद डोगरा शामिल हुए।

वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास बरखेड़ी ने परिसर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक एवं समस्त शिक्षकों का ऑनलाइन माध्यम से संवाद हुआ।

जिसमें कुलपति ने वेदव्यास परिसर के निदेशक सहित समस्त शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों के लिए चाय पान की व्यवस्था भी की गई थी।

वहीं प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने बताया वेदव्यास परिसर में शिक्षक दिवस नहीं बल्कि शिक्षक सप्ताह मनाया जाएगा। जिसका सोमवार को शुभारंभ हुआ और शुक्रवार को इसका समापन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...