एससी जॉनसन ने तालाबंदी कर निकाले कामगार, 74 बेरोजगारों की 2 टूक, हमारे पास आत्मदाह के सिवा कोई रास्ता नहीं, इंसाफ नहीं मिला तो कंपनी के गेट के आगे करेंगे सामूहिक आत्मदाह

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बद्दी के तहत कडुवाना स्थित एससी जॉनसन के 74 से अधिक कामगारों ने श्रम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कामगारों के आरोप है के उद्योग ने बिना किसी नोटिस के तालाबंदी कर दी। जब 2 दिन पहले 1 सितंबर को कामगार कम्पनी पहुंचे तो नोटिस बोर्ड पर नोटिस चिपका था के उद्योग बंद हो गया है।

उद्योग ने बिना नोटिस के गेट पर ताला लगा दिया और उनका हिसाब भी नहीं किया। कर्मचारियों का आरोप है के उधोग ने सालों से काम कर रहे कामगारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया और ठेकेदार के लोगों से गेट पर ताला लगाकर अंदर काम करवाया जा रहा है।

कामगारों के कहना है के उद्योग ने जबरन तालाबंदी करके उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया है। बिना नोटिस ओर हिसाब किये बिना श्रम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसके चलते सैंकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह इसी उद्योग के आगे सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगे क्योंकि अब उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...