
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता दिलावर सिंह छोटू को आज दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग का को – आर्डिनेटर व पंजाब प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया ।
जिसके लिए दिलावर सिंह फोटो ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव का धन्यवाद किया।
जिसके लिए ज्वाली कांग्रेस नेता दिलावर सिंह छोटू ने कहा कि एक ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्हें बड़े ही गर्व की बात है कि उन्हें राष्ट्रीय कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने उन्हें राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग का कोऑर्डिनेटर के पद देकर सम्मान दिया।
जिसके लिए वे अपने पद की गरिमा को देखते हुए पूरी इमानदारी एवं मेहनत के साथ पार्टी की सेवा करेंगे। जिसके लिए जवाली युवा कांग्रेस में खुशी की लहर है।
वही बुद्धिजीवियों का कहना है कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता दिलावर सिंह छोटू को यह इतना वड़ा पद देकर उनके कद को बढ़ाना ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई आने वाले चुनावों में कोई संकेत है।
