
ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सहजल का जताया आभार !
सोलन – रजनीश ठाकुर
परवाणू क्षेत्र के साथ लगते दतियार गाँव में स्थित मिडल स्कूल को हाई स्कूल बनाने की हाल ही में हुई केबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया | मिडल स्कूल को हाई स्कूल बनाये जाने की मंज़ूरी को लेकर स्थानीय कोटि पंचायत व दतियार ग्रामवासी काफी राहत महसूस कर रहे हैं |
बता दें की दतियार गवर्मेंट मिडल स्कूल को लंबे समय से हाई स्कूल बनाने की मांग चल रही थी जिसकी लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल नें यह मांग केबिनेट की बैठक में रखी थी जिसको लेकर केबिनेट ने यह निर्णय लिया | साथ ही कसौली क्षेत्र के एक और नेरी कलां मिडल स्कूल को भी अपग्रेड किया जा रहा है |
कोटी पंचायत के उप प्रधान लक्ष्मी दत्त अत्री (बब्बू अत्री) ने जानकारी देते हुए बताया की कोटी पंचायत व दतियार गाँव के बच्चों को आठवीं के बाद या शिक्षा लेने हेतु परवाणू सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाना पड़ता था या फ़िर जाबली व धर्मपुर |
बब्बू अत्री नें कहा दतियार स्कूल को अपग्रेड करने की लंबे समय से हमारे द्वारा मांग की जा रही थी . जिस के चलते प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक डा राजीव सहजल ने केबिनेट में मांग उठाई और दतियार स्कूल को हाई स्कूल बनाने की मंज़ूरी मिली | कोटी पंचायत और बब्बू अत्री ने स्वास्थ्य मंत्री डा सहजल का आभार व्यक्त किया |
