मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिविल अस्पताल ज्वाली को सौ बिस्तरिय करने तथा ज्वाली में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है तथा कांग्रेस बिना दूल्हे के बारात है। यह बात मिनी सचिवालय जवाली के मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजादी का अमृत महोत्सव व प्रगतिशील हिमाचल के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता अपने आपको को मुख्यमंत्री मान रहा है। हर किसी कांग्रेसी नेता में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवाया है तथा चुनाव में भी भाजपा विकास को लेकर जनता के बीच जाएगी व जनता से वोटरूपी आशीर्वाद मांगेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार जनता के आशीर्वाद से रिवाज बदला जाएगा। इससे पहले जवाली पहुंचने पर जवाली के विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ढोल-बाजों व नारों के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली जीप के माध्यम से मंच तक लाया गया तथा ‘मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिन्दावाद’, ‘भाजपा पार्टी जिन्दावाद’ तथा ‘जयराम ठाकुर आप आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फूल मालाओं से लाद दिया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गौ सेंक्चुरी हार, जरियाल-पनोला-चचियां मार्ग पर बनोली खड्ड पुल का उद्घाटन, हरनोटा-बनोली-चचियां मार्ग पर चचियां खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन, बनोली-चचियां सड़क पर बनोली खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...