Breaking: ज्वाली बीजेपी में बवाल-सीएम के आगमन से पहले फाड़े पोस्टर-हवाई फायर-धक्का मुक्की

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड – शिबू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता संजय गुलेरिया द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत में लगाए गए पोस्टरों को रात के अंधेरे में ना केवल फाड़ा गया है,बल्कि गुंडागर्दी का नंगा नाच भी हुआ है।

आरोप ये है कि ये सारा काम भाजपा के ही एक नेता के लोगों ने किया है। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी हुई है। याद रहे कि ये सब कुछ बीती रात को हुआ है।

बताया जा रहा है कि संजय गुलेरिया के समर्थकों ने पोस्टर फाड़ने वालों के एक साथी को रंगे हाथों पकड़ा गया लेकिन उसके साथ आए बाकी लोग भाग गए।

गुलेरिया समर्थकों का कहना है कि जब उन्होंने पोस्टर फाड़ने वालों का पीछा किया तो उक्त बीजेपी नेता के कुछ समर्थक आए और हवाई फायर करते हुए उनके साथियों के साथ धक्का मुक्की करने लगे।

इसके बाद वे लोग नारे लगाते हुए वहां से चले गए। गुलेरिया समर्थकों का कहना है कि उन्होंने सीएम जयराम के स्वागत में पोस्टर व बैनर लगाए थे लेकिन रात में असामाजिक तत्वों ने उसे फाड़ डाला जो राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...