टायर फटने से सड़क किनारे खड़े ट्रक व स्विफ्ट कार से टकराई पिकअप, चालक घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की किरतपुर-मनाली हाईवे 205 के मसेवाल नामक स्थान पर एक सड़क हादसा पेश आया।

यहां पिकअप का अगला टायर फटने से सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार और ट्रकों से जा टकराई। इस दौरान पिकअप चालक सुलेमान निवासी पंडोह घायल हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप गाड़ी (HP66 1677) रोपड़ से इंटे भरकर मंडी को जा रही थी। जब पिकअप मसेवाल नामक स्थान पर पहुंची तो पिकअप का अगला टायर फट गया।

जिससे पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रकों से टकराती हुई स्विफ्ट कार से जा टकराई। पिकअप चालक को मामूली चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने कहा कि सड़क किनारे खड़े ट्रकों और छोटे वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि सड़क किनारे वाहनों को खड़े करने पर पाबंदी लगाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...