मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर,दो वर्कर घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – डोली चौहान 

मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र निहरी की ग्राम पंचायत जरल की प्राथमिक पाठशाला के 59 बच्चों की जान उस समय खतरे में आ गई जब मिड-डे मील का खाना बनाते समय अचानक से प्रेशर कुकर फट गया।

इस कारण प्रेशर कुकर की चपेट में आने से दो मिड-डे मील वर्कर घायल हो गई। जिन्हें स्कूल स्टाफ द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी निहरी पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर प्राथमिक पाठशाला जरल स्कूल के एक कमरे मिड-डे मील वर्कर मालती देवी पत्नी प्रकाश चंद और बजीरो देवी पत्नी सोम कृष्ण बच्चों के लिए खाना बना रही थी।

लेकिन उसी दौरान प्रेशर कुकर फट गया और दोनों मिड-डे मील वर्कर घायल हो गई। प्रेशर कुकर के धमाके से मौके पर एक मिड-डे मील वर्कर बेसुध होकर गिर गई।

जैसे ही घटना के बारे में स्कूल स्टाफ को पता लगा तो उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित कर दोनों घायलों को सीएससी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्र के जिला रेडक्रॉस सोसायटी सर्व दिले राम ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला जरल में मिड-डे मील का खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फट गया।

इस कारण दो मिड-डे मील वर्कर घायल हो गई है, जिनका उपचार निहरी सीएचसी में करवाया जा रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...