बिजली बोर्ड में 48 कर्मी पदोन्नत; चतुर्थ श्रेणी मुलाजिमों को तोहफा, नए स्टेशन पर संभालेंगे जिम्मेदारी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

बिजली बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। प्रदेश भर में 48 कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं और पदोन्नति के बाद अब इन्हें दूसरे स्टेशनों में ट्रांसफर कर दिया गया है।

सभी कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश भी दिए गए हैं। पदोन्नत सभी कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी नॉन तकनीकी वर्ग से संबंधित हैं।

अब ये सभी चपरासी से दफ्तरी पद के लिए पदोन्नत हो रहे हैं। इनके वेतनमान में भी बड़ा बदलाव हुआ है।

इन सभी को संशोधित वेतनमान 2022 के तहत भुगतान किया जाएगा, जो 19600 से 62 हजार 100 तक है।

जिन कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है, उनमें सतीश कुमार, जगदीश चंद, मधु, भरतभूषण, जमना देवी, चंचला देवी, मीना कुमारी, रोशन लाल, मदन गोपाल, समिंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, कमली देवी, आशा देवी, ऊषा देवी, प्रभा, बिमला, ओमा, रानी, निम्मो, सोमा, चंद्रकला, चंचला, राजकुमार, प्रोमिला, कमला, रेखा देवी, रजनी, कौशल्या, सरोज देवी, इंदिरा देवी, सुदेश कुमारी और बिरमा देवी शामिल है।

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि सभी कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया गया है। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को नए वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...