बर्फ का गोला बेचने वाले “अंकल” ने 9 साल के बच्चे से किया “कुकर्म” का प्रयास

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 27 अगस्त – अनिल कपलेश

नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर-3 निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके 9 वर्षीय बेटे के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया।

महिला ने आरोप लगाए है कि बेटा घर के निकट लगे मेले में बर्फ का गोला लेने गया था। बच्चे ने घर आकर बताया कि बर्फ का गोला बेचने वाले अंकल ने उसे बर्फ का गोला खाने को दिया। जब बच्चे ने उसे पैसे दिए तो उसने पैसे लौटा दिए।

पीड़ित बच्चे ने बताया कि इसके बाद अंकल खेत में ले गए और वो गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्चे ने बताया कि वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर पहुंच गया। महिला ने बताया कि बच्चे ने घर आकर आपबीती सुनाई तो परिजनों ने मेला स्थल पहुंच कर पूछताछ की, लेकिन इसी दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेला स्थल के दुकानदारों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों की शिनाख्त करवाई परंतु बच्चा उन्हें पहचान नहीं सका। बच्चे और परिजनों का कहना है कि आरोपी वहां से फरार हो गया है। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे का मेडिकल करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...