मणिकर्ण में 1 किलो 214 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 27 अगस्त – आदित्य 

पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी में कसोल के साथ ग्राहण नाला में पुलिस ने एक नेपाली मूल के युवक से चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने ग्राहण नाला नजदीक कसोल पुल के पास युवक से 1 किलो 214 ग्राम चरस बरामद की है। चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान प्रेम मगर (22) पुत्र लाल बहादुर निवासी गांव बुदाथों जिला बागमूल (नेपाल) के रूप में हुई है।

एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस चौकी मणिकर्ण द्वारा अमल में लाई जा रही है। यह चरस किससे खरीदी थी, और आगे किसको सप्लाई की जानी थी, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...