पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी

--Advertisement--

Image

ऊना, 25 अगस्त – अमित शर्मा

प्रदेश के बहु चर्चित पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। मामले में पुलिस द्वारा तीसरी गिरफ्तारी की गई। वीरवार को पेपर लीक मामले में बिहार मूल के 44 वर्षीय आरोपित अनिल भास्कर ने पुलिस को सरेंडर किया था।

सीबीआई द्वारा पहले ही मई माह में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इससे पूर्व पुलिस द्वारा दो गिरफ्तारियां की चुकी हैं। एएसपी प्रवीन कुमार धीमान ने बताया कि मामले में आरोपित अनिल भास्कर पर पेपर लीक करने की एवज में पैसे ऐंठने का आरोप है।

आरोपित द्वारा पहले सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई थी। उसके बाद हाईकोर्ट में भी जमानत लगाई गई, लेकिन जमानत याचिका खारिज हो गई। जिसके बाद अनिल भास्कर ने पुलिस को सरेंडर किया है। वहीं पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...