वो आए और बाइक को ऑटो में डाल चलते बने, CCTV में कैद हुई शातिरों की करतूत

--Advertisement--

Image

ऊना, 25 अगस्त – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय की डीसी कॉलोनी में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को ऑटो में डाला और मौके से चलते बने।

जिस समय वह इस चोरी को अंजाम दे रहे थे उस वक्त उसी रास्ते पर कई लोग भी गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी उन पर ध्यान नहीं दिया और बाइक को खराब समझकर उसे ले जाने की बात सोच कर सब अपने रास्ते को चलते बने। लेकिन जब बाइक का मालिक घर से बाहर निकला तो वह अपनी मोटरसाइकिल को वहां पर न पाकर दंग रह गया।

घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सिटी पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी वारदात का  कब्जे में सीसीटीवी फुटेज लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

वहीं डीसी कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने इस घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत सौंप दी है। मिली जानकारी के मुताबिक डीसी कॉलोनी निवासी नितिन लट्ठ ने अपने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान दो युवक उस बाइक के आसपास मंडराने लगे।

वहीं कुछ देर के बाद उन्होंने इशारा करते हुए एक ऑटो चालक को भी मौके पर बुला लिया जो अपना ऑटो लेकर बाइक के बिल्कुल पास पहुंच गया। हालांकि इस दौरान इस रास्ते से लोगों की आवाजाही लगातार जारी रही।

लोग वाहनों में और पैदल इस रास्ते से लगातार चलते नजर आ रहे थे। देखते ही देखते ऑटो के पास खड़े दोनों युवकों ने बाइक को उठाकर ऑटो के अंदर डालना शुरू कर दिया और इसी दौरान ऑटो का चालक भी उनकी मदद के लिए नीचे उतरा।

मोटरसाइकिल को ऑटो में लादने के बाद तीनों आरोपी ऑटो में बैठ कर मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है और जल्द ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जिला रोजगार कार्यालय मंडी में 10 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर

हिमख़बर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया...

पशु मित्र नीति-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, 35 पुरुष अभ्यर्थी सफल

हिमख़बर डेस्क पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल सदर में...

उपायुक्त कांगड़ा ने मानसून के दौरान नदियों, खड्डों व जलाशयों के समीप जाने पर लगाई रोक

हिमख़बर डेस्क  मानसून के मद्देनजर जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के...