हिमाचल में होमगार्ड जवान ने की खुदकुशी, छह पन्नों का सुसाइड नोट

--Advertisement--

Image

शिमला, 25 अगस्त – 

ढली थाना के अंतर्गत जुन्गा इलाके में होमगार्ड के जवान ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी जुन्गा के रूप में हुई है। ओम प्रकाश का शव घर से कुछ फासले पर बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जहर निगलने से ओम प्रकाश ने दम तोड़ा है, क्योंकि पुलिस को एक जहरीले पदार्थ की शीशी मौके से मिली है। इसके अलावा छह पन्ने का एक सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है। फ़िलहाल पुलिस ने यह नहीं बताया है कि नोट में क्या लिखा गया है। ढली पुलिस सुसाइड नोट का अध्ययन कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड जवान ने सुसाइड नोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह मामला एक सप्ताह पुराना है, लेकिन पुलिस इसमें अब तक भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं सुसाइड नोट को फारेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि ओम प्रकाश ने अपनी मां को सुसाइड नोट थमा दिया था, लेकिन वो इसे पढ़ नहीं पाई।

पुलिस के मुताबिक मृतक होमगार्ड जवान होमगार्ड की बैंड टीम में तैनात था और उसकी पोस्टिंग सोलन में थी। स्वतंत्रता दिवस पर जवान घर आया था। यहां पर वह अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। सुबह जवान माता-पिता के पैर छूकर घर से ड्यूटी के लिए निकला और घर से कुछ दूरी पर एक पुराने मकान में अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

एसपी शिमला डॉ. मोनिका भटंगुरू ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए एफएसएल भेजा है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी जांची जा रही है। वहीं पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से काम कर रही है। अज्ञात शख्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...