एक महीना 20 दिन बाद चोज नाले में बहे कांगड़ा के युवक का शव मलबे से बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 25 अगस्त – आदित्य 

मणिकर्ण घाटी के चोज नाले में बहे युवक का शव एक महीना 20 दिनों के बाद बरामद हुआ है। चोज नाला में 6 जून को बाढ़ आई थी, जिसमें चार लोग बह गए थे। तीन मकान, एक गैस्ट हाउस मलबे में बह गया था।

उसके बाद से लापता चारों व्यक्तियों की तलाश चल रही थी, जिसमें से एक युवक का शव सुंदरनगर झील के पास मिला था, जबकि कांगड़ा के रोहित चौधरी का शव चोज नाला के मलबे से अब बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि चोज नाले में मलबे में एक व्यक्ति का हाथ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते यहां पुलिस और प्रशासन की टीम ने खुदाई का कार्य आरंभ किया। रात तक खुदाई करने के बाद शव बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शव को जल्द ही परिजनों को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। इस नाले में आई बाढ़ के मलबे में बहे दो अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...