वोट की राजनीति कर कर्मचारियों को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री- सांसद प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला,23 अगस्त – जसपाल ठाकुर 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह कर्मचारियों के साथ वोट की राजनीति कर उनके साथ अन्याय कर रही है।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने आजादी के पर्व 15 अगस्त को कर्मचारियों को उनके देय भत्ते का एरियर देने की जो घोषणा की थी,उसे वह अभी तक नही दे पाए है।

इससे साफ है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों के साथ राजनीति कर उन्हें गुमराह कर रहें है जो बहुत ही दुखदाई है। कर्मचारियों को उनका हक तुरंत जारी किया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने आज यहां एक बयान में प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने निर्णय लागू करने में असहाय और बेबस नजर आते है।

उन्होंने कहा कि हॉल ही में लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व तीन सदस्यों की नियुक्ति और अंतिम समय पर पूरी तैयारियों के बाद इसके शपथ समारोह को टालना जयराम सरकार की कमजोर कार्य प्रणाली को दर्शता है।

उन्होंने सरकार से इन नियुक्तियों व इस शपथ समारोह को टाले जाने के कारणों की पूरी जानकारी प्रदेश की जनता को देने को कहा है

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार को सामने देख कर बोखलाहट में है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से जहां एक ओर भारी जानमाल का नुकसान हो रहा है,परिवार दर्दनाक हादसों में अपनी जान गवां रहें है तो दूसरी ओर भाजपा के नेता,मुख्यमंत्री सहित अपनी चुनावी सभाओं में मस्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार भारी बारिश ने जो कहर ढाया है वह बहुत ही दुखदाई है। प्रतिभा सिंह ने सेब बागवनो की दशा पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में पांच हजार करोड़ की सेब आर्थिकी बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है।

सेब बागवनो के प्रति सरकार की उपेक्षा ने इनकी कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि सड़कों विशेषकर सम्पर्क सड़कें बंद होने से बागवनो को अपनी फसल की चिन्ता सता रही है।

फसलों को मंडी तक पहुंचाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । सरकार व प्रशासन की ओर से उन्हें कोई भी मदद नही मिल रही है जो बहुत ही चिंता की बात है।

प्रतिभा सिंह ने सरकार से मांग की है कि वह बागवानों के हिर्तो की रक्षा करें,जिससे प्रदेश में बागवानों की आर्थिकी में कोई विपरीत असर न पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...