हिमाचल: हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे यात्री से 4.97 किलो चरस बरामद, आरोपी फरार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

शिमला पुलिस को नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। हालांकि, आरोपी का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के ASI अंबीलाल ने बताया कि देर रात को जब वह अपनी टीम के साथ टुटू ब्यूरफिकेशन के पास तारादेवी में मौजूद थे तो हरियाणा रोडवेज़ की एक बस सोलन से शिमला की ओर आई।

यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी इस बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि उक्त आरोपी को इसकी भनक लग गई थी कि पुलिस बस की चेकिंग करने वाली है, ऐसे में वह पहले ही कहीं फरार हो गया।

पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर से इस मामले में पूछताछ की है और सभी यात्री की सूची भी बना ली है।

फिलहाल पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर यह नशे की खेप कहां से लाई जा रही है।

गौरतलब है कि पुलिस पहले भी खुलासा कर चुकी है कि राजधानी शिमला में दिल्ली हरियाणा और पंजाब से नशे की सप्लाई हो रही है।

मामले की जांच ASI सुल्तान सिंह कर रहे हैं। केस FIR नंबर 206/22, NDPC एक्ट दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...