हिमाचल: यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार, हिमाचली युवा जल्द करे..!

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 18 अगस्त – अनिल कपलेश

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड, सरहिंद पंजाब द्वारा जिला रोजगार कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों हेतु साक्षात्कार लेगी। इन पदों हेतु अभ्यर्थी दसवीं पास या इससे ऊपर व आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए जिला रोजगार कार्यालय में 22 अगस्त को प्रातः 10 बजे होगा। इन पदों हेतु केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। कंपनी के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार रुपये से 17 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह भी हिमाचली स्थाई निवासी प्रमाण पत्र व अपने मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

उन्होंने इच्छुक युवाओं से अनुरोध किया है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ साक्षात्कार में भाग लें तथा अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचली बोनाफाईड तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 22 अगस्त प्रात: 10 बजे उपस्थित हों।

उन्होंने इच्छुक युवाओं से अनुरोध किया है कि वे जब भी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों तो कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...