सोसाइटी गोदाम में भड़की आग, साथ लगते ऑफिस भी जलकर राख

--Advertisement--

Image

शिमला, 18 अगस्त – जसपाल ठाकुर

कोटखाई तहसील के कलबोग में एक बार फिर भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। कलबोग स्थित सिविल सप्लाई सोसायटी के गोदाम में बीती रात भयंकर आग लग गई।

आगजनी में गोदाम में रखे कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक देखीं गईं। गोदाम से सटे सरकारी महकमों के दो दफ्तर भी जलकर राख हो गए।

अग्निकांड की इस घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग के तांडव को देखकर लोगों के होश उड़ गए। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह घटना रात 1 बजे के करीब पेश आई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर स्थिति का जायजा ले रही है। एसएचओ कोटखाई ने अग्निकांड में किसी के हताहत होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोटखाई के नायब तहसीलदार ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...