चार घंटे तक घर में घुसे मलबे में फंसी रही 68 वर्षीय महिला, नहीं हारी हिम्‍मत

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दिक्षित 

हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। सुंंदरनगर उपमंडल की चांबी पंचायत के जंगमबाग क्षेत्र में एक महिला भूस्खलन के कारण घर में घुसे मलबे में दब गई। करीब चार घंटों तके चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित मलबे से निकाला गया।

महिला को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रातभर से हो रही बारिश के कारण जंगमबाग क्षेत्र में एक रिहायशाी मकान के साथ लगती पहाड़ी से हुए भूस्खलन से पूरा मकान मलबे की चपेट में आ गया।

भूस्खलन का पता चलते ही मकान में रहने वाले नौ सदस्य अचानक आए मलबे को देखते हुए बाहर निकल आए। लेकिन इस दौरान 68 वर्षीय कुलवंती देवी मलबे में फंस गई।

कमर तक मलबे में फंसने के साथ ही उनकी टांगों पर लोहे की शटरिंग की प्लेट्स भी आ गिरी। जिस कारण वह बाहर नहीं निकल पाई।

घटना का पता चलते ही सुंदरनगर प्रशासन, बीबीएमबी फायर बिग्रेड और होमगार्ड के जवानों की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। करीब चार घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया।

इस घटना में महिला की टांगों में चोट आई है। महिला ने हौसला बनाए रखा व हिम्‍मत नहीं हारने दी। रेस्‍क्‍यू दल के सराहनीय प्रयास से महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा के बोल 

एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने बताया सुबह पांच बजे महिला के मलबे में फंसे की सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे तक चले रेस्क्यू आपेरशन के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महिला को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार जगदीश शर्मा भी थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...