नूरपुर में 43वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू

--Advertisement--

Image

नूरपुर 11 अगस्त – देवांश राजपूत 

आज गुरुवार को अटल इंडोर स्टेडियम में 43वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। 11 से 14 अगस्त तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ एसडीएम अनिल भारद्वाज ने किया।

गौरतलब है कि चार दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रदेश के लड़कों व लड़कियों की 26 टीमें के 350 खिलाड़ी व अधिकारी भाग ले रहे हैं ।

इस अवसर पर उन्होंने लड़कियों के वर्ग में सरकाघाट व लाहुल स्पीति ज़िला की बास्केटबॉल एसोसिएशन की टीमों का मैच शुरू करवाया।

एसडीएम ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि जो टीम जीत जाती है उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता है जबकि हारने वाली टीम को भविष्य में अपनी कमियों को सुधारने की सीख मिलती है।

ये रहें मौजूद 

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी बिलासपुर रवि शंकर, ज़िला खेल अधिकारी कांगड़ा नरेश गुलेरिया के अतिरिक्त एचपी बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सोहल, प्रदेश बास्केटबॉल के वरिष्ठ पदाधिकारी जेसी कटोच सहित बास्केटबॉल संघ के अन्य पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...