पिता के कमरे से जाते ही युवक ने उठाया खौफनाक कदम, होटल मैनेजमैंट की कर रहा था पढ़ाई

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के नजदीक अप्पर डकोल्ड में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त पंकज कुमार के रूप में हुई है।

युवक उत्तराखंड के ऋषिकेश से होटल मैनेजमैंट की पढ़ाई कर रहा था। बीते रोज ही वह ऋषिकेश से वापस अपने पिता के पास लौटा था। जानकारी के अनुसार सुबह के समय पंकज के पिता अपने काम के लिए बाहर निकल गए। इस दौरान युवक ने कमरे में आत्महत्या कर ली।

मकान मालकिन ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस को मकान मालकिन ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला ने बताया कि उसने अपने किराएदार के बेटे को कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ देखा। इसके तुरंत बाद ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने परिजनों के सामने युवक का शव पंखे से नीचे उतारा। इस दौरान मृतक के पिता व चाचा ने भी शव का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर ले जाया गया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...