ट्रैक्टर-ट्राली को बहा ले गई गज, चालक व दूसरे व्यक्ति ने टै्रक्टर को छोडक़र बचाई जान

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरियां में भारी बारिश से गज खड्ड में आई बाढ़ से एक ट्रैक्टर पानी में डूब गया। बाढ़ से ट्रैक्टर से ट्राली टूट कर दोनों पानी में बह गए। ट्रैक्टर स्टार्ट होने के कारण ट्रैक्टर का सेल्फ भी जल गया था। अचानक गज खड्ड में इतना पानी आ गया कि ट्रैक्टर का चालक और एक अन्य व्यक्ति बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर बाहर निकले और ट्रैक्टर को पानी के बीच छोड़ दिया।

यदि ऐसा न करते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जोरदार बारिश से खड्ड में इतना पानी आया हुआ है कि दृश्य देखा नहीं जा रहा था और दूसरा ट्रैक्टर खड्ड के किनारे इस ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए तथा जेसीबी मंगवाई गई, लेकिन पानी इतना अधिक था कि जेसीबी पानी के अंदर नहीं जा सकी।

करीब दो घंटे से अधिक समय हो गया, पर गज खड्ड में पानी कम होने की बजाय और ज्यादा आ गया और ट्रैक्टर और ट्राली पानी में बह गए। यह ट्रैक्टर रेत-बजरी लाने के लिए इस खड्ड से होकर गुजरते हैं, जबकि सरकार द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं कि बरसात में कोई भी व्यक्ति नदी-नालों के नजदीक न जाएं।

उधर, इस ट्रैक्टर को जो कि गज खड्ड में पानी के बीच डूबा हुआ था और पानी में जैसे ही बहने लगा, उसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। बारिश के कारण जेसीबी पानी के बीच नहीं जा पाई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान टै्रक्टर मालिक का हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...