रोटरी क्लब शाहपुर ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

रोटरी क्लब शाहपुर की ओर से शाहपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।शहीदों की याद में 2 मिंट का मौन व श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि रोटेरियन सेवानिवृत्त मेजर पीसी डोगरा ने कहा कि वर्ष 1999 में जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा अवैध तरीके से भारत की भूमि पर कब्जा कर लिया था।

जिसके लिए 85 दिन युद्ध चला जिसमे मिग 27 मिग 29 सहित बोफ़ोर्स तोफों का प्रयोग कर हमारे देश के वीर बहादुर मेजर सोमनाथ शर्मा,कैप्टन विक्रम बत्तरा,मेजर सुधीर बालिया,कैप्टन सौरभ कालिया जैसे महान सैन्य अधिकारियों सहित 527 सैनिक शहीद हो गए तथा 1300 के करीब सैनिक घायल हो गए थे। 26 जुलाई 1999 को हमारी सेनाओं ने इस अघोषित युद्ध पर पूर्ण रूप से विजय प्राप्त कर ली।

इस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शाहपुर के कारगिल योद्धा राकेश अवरोल व शहीद संजीवन राणा की धर्मपत्नी वीरनारी पिंकी राणा को टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।वहीं रोटरी क्लब शाहपुर ,व्यापार मंडल शाहपुर, युवा क्लब ,तथा स्वयमसेवी संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाला।

इस मौके पर सचिव रोटेरियन रजनेश शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष राजेश राणा की अध्यक्षता मव हुए इस कार्यक्रम में रोटेरियन गंधर्व सिंह पठानिया जिला सचिव इंटरसिटी सहित रोटेरियन नरेश लगवाल, महासचिव,रोटेरियन सत्येंद्र गौतम वित्त सचिव,रोटेरियन रजनेश शर्मा प्रेस सचिव,रोटेरियन,सीएल डोगरा,पूर्व अध्यक्ष,रोटेरियन अश्वनी धीमान,रोटेरियन डॉ ब्रजेन्द्र शील शर्मा,रोटेरियन भूपेंद्र सिंह परमार,रोटेरियन करनैल सिंह चौहान,रोटेरियन टीआर रैनारोटेरियन मेघराज लगवाल,रोटेरियन लक्ष्मीकांत लगवाल,रोटेरियन सर्वजीत शर्मा,रोटेरियन बलविन्दर पठानिया ने सहित कई लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...