गैस लीकेज के कारण माचिस जलाते ही हो गया कमरे में धमाका, व्‍यक्ति गंभीर हालत में IGMC रेफर

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में एक व्यक्ति आग में बुरी तरह झुलस गया। एलपीजी गैस लीक होने के कारण सुबह जैसे ही उसने माचिस की तीली जलाई तो धमाके की आवाज हुई व आग फैल गई।

करसोग मुख्यालय के समीप न्यारा गांव में वीरवार सुबह दुनी चंद पुत्र वीर सिंह गांव लटाग डाकखाना रुमनी तहसील थुनाग का रहने वाला है। व्यक्ति गैस से फैली आग में बुरी तरह  झुलस गया,

जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया, लेकिन यहां व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शिमला स्थित आइजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी सूचना दुनी चंद के परिवार के सदस्यों को भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दुनी चंद करसोग में कैंटीन चलाता है। उक्त व्यक्ति ने गैस एजेंसी के समीप ही एक मकान में कमरा किराये पर लिया है।

यहां बुधवार रात को कमरे में सोने के बाद दुनी चंद ने सुबह सो कर उठते ही गैस जलाने के लिए माचिस की तिल्ली सुलगाई तो कमरे में एकदम से आग फैल गई। इस दौरान दुनी चंद आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। कमरे में लगे खिड़कियों के शीशे भी टूट कर बिखर गए।  हादसे की सूचना तुंरत प्रभाव से थाना करसोग को दी गई।

थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ स्‍पाट पर गए थे। जहां पाया गया कि गैस लीक होने की वजह से कमरे में आग लग गई व दुनी चंद नाम का व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया।

जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उक्त व्यक्ति को आइजीएमसी रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सेवानिवृत्ति पर वाहन चालक धर्मचंद शर्मा को दी विदाई

निदेशक राजीव कुमार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं चम्बा -...

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...